May 21, 2026

अन्तर्प्रान्तीय शराब तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

वाराणसी पुलिस : आपकी अपनी पुलिस
*थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा 01 अन्तर्प्रान्तीय शराब तस्कर गिरफ्तार, डी0सी0एम0 ट्रक में भरकर तस्करी हेतु ले जा रहा 270 पेटी में अवैध अंग्रेजी शराब कुल 4680 शीशी (कीमत लगभग रु0-25 लाख) व 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के निर्देशन में जनपद में वर्तमान समय में चल रही मादक पदार्थों, रोकथाम जुर्म, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/एनबीडब्लू अभियान तथा वाँछ्ति अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बड़ागॉव के निर्देशन में आज दिनांक 17-07-2020 को प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दुबे मय हमराह पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र में भिखारीपुर मोड़ पर मौजूद थे, इसी दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिली कि एक डी0सी0एम0 वाहन में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर, अवैध शराब लादकर भदोही के रास्ते से हाइवे होते हुए वाराणसी आ रहा है । प्राप्त सूचना पर विश्वास कर मय हमराह पुलिस बल के साथ हाईवे पर चेकिंग करने लगे कि कुछ ही देर में उक्त टाटा डी0सी0एम0 ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम द्वारा रास्ते में जाम लगाकर वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने डिवाईडर पर चढ़ाकर इलाहाबाद की तरफ भागने का प्रयास करने लगा, जिसका पीछा करके मिर्जामुराद में स्टेट बैंक के सामने ओवरटेक करके सड़क को जाम कर उक्त ट्रक को रोककर समय करीब 12.50 बजे रात्रि में मिर्जामुराद हाईवे पर निर्माणाधीन पुल के पास ट्रक चालक को पकड़ लिया गया। जिसकी तलाशी ली गयी तो ट्रक चालक के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस-315 बोर, ट्रक के केबिन से 2 अदद नम्बर प्लेट जिनपर GJ 27 X 5010 अंकित है तथा गाड़ी के पीछे डाला में लाई के बोरे के बीच शराब अवैध की 35 पेटी रायल ग्रीन जिसमे प्रत्येक पेटी में 12 शीशी प्रत्येक शीशी में 750 ML तथा 115 पेटी इम्पेरियल ब्लू प्रत्येक पेटी में 24 शीशी तथा प्रत्येक शीशी 375 ML एवं इम्पेरियल ब्लू की 120 पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी में 12-12 शीशी जिसमें प्रत्येक शीशी में 750 ML शराब है । कुल 270 पेटियो में 2430 लीटर जो 4680 बोतलों में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. अमृत पाल सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवसी सिद्धवा वागरियन थाना- भोलाट जिला कपूरथला पंजाब उम्र लगभग 24 वर्ष।
*अपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0- 146/20 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 60/72 आबकारी एक्ट
2. मु0अ0सं0- 147/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मिर्जामुराद,वाराणसी

*बरामदगी का विवरण–*
 270 पेटी अवै ध अंग्रेजी शराब कुल 4680 शीशी में 2430 लीटर, जिसकी किमत लगभग 25 लाख रू0 है
 वाहन संख्या UP 14 HT 8832 डी0सी0एम0 ट्रक।
 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त दुबे थाना मिर्जामुराद, उ0नि0 रामप्रवेश गौतम, का0 गजेन्द्र यादव, का0 सूरज कन्नौजिया व का0 मुकेश प्रसाद थाना मिर्जामुराद, वाराणसी