May 30, 2026

अनियंत्रित कार ने बच्चों को ले जा रहे स्‍कूल वाहन मे मारी टक्कर, चालक सहित पांच बच्चे जख्मी-

Spread the love

अनियंत्रित कार ने बच्चों को ले जा रहे स्‍कूल वाहन मे मारी टक्कर, चालक सहित पांच बच्चे जख्मी

अनियंत्रित कार ने बच्चों को ले जा रहे स्‍कूल वाहन मे मारी टक्कर, चालक सहित पांच बच्चे जख्मी! FTR

 

प्रयागराज: प्रयागराज फाफामऊ में स्‍कूली बच्‍चों को ले जा रहे आटो वाहन में अनियंत्रित कार ने टक्‍कर मारी। इससे वाहन पलट गया और चालक के अलावा उसमें बैठे चार बच्‍चे जख्‍मी हो गए। इनमें दो बच्‍चों और आटो चालक को ज्‍यादा चोटें आई हैं। तत्‍काल सभी को इलाज के लिए स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। उधर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रयागराज शहर स्थित तेलियरगंज में आर्मी पब्लिक स्कूल है। इस स्‍कूल में गंगापार के फाफामऊ इलाके भी बच्‍चे पढ़ते हैं। प्रतिदिन तेलियरगंज की विक्रम का चालक बच्चों को स्‍कूल पहुंचाता है। सोमवार की सुबह भी आटो चालक आठ बच्‍चों को बैठाकर स्‍कूल छोड़ने जा रहा था। शांतिपुरम कालोनी के सेक्टर सी की सड़क पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने आटो मे टक्कर मार दिया। FTR NEWS