*03/01/2021 फतेहपुर :- अध्यक्ष हेमलता पटेल ने विधानसभा क्षेत्र में रवाना किये “विजय संकल्प प्रतिज्ञा रथ” |*
*लोगों के मन में कांग्रेस के प्रति बनाई गईं झूठी धारणाओं को मिटा कर,देश के लिए कांग्रेस के बलिदान व सच्चाई से रूबरू कराएंगे ये विजय संकल्प प्रतिज्ञा रथ : हेमलता पटेल*
*सोमवार को जिले के अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की प्रबल उम्मीदवार गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष व फतेहपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कांग्रेस का झंडा लहरा कर विधानसभा क्षेत्र में सात “विजय संकल्प प्रतिज्ञा रथ ” रवाना किये | साउंड सर्विस व प्रचार सामग्री से लैस ये विजय संकल्प प्रतिज्ञा रथ लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं | लोग कांग्रेस की प्रतिज्ञायें पोस्टर बैनर,गीत व प्रतिज्ञापत्रों के माध्यम से जान रहे हैं | अध्यक्ष हेमलता पटेल नें बताया कि इन विजय संकल्प प्रतिज्ञा रथो का रवाना करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग कांग्रेस पार्टी प्रियंका गाँधी की प्रतिज्ञाओं व कांग्रेस की नीतियों व रीतियों को जान सके जागरूक हो सके कांग्रेस पार्टी गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं की पार्टी है आजादी की लड़ाई से लेकर, आधुनिक भारत के निर्माण में सहभागी, संघर्ष,त्याग,बलिदान के गौरवशाली इतिहास को समेटे है जो वह है कांग्रेस | कांग्रेस के प्रति लोगों के मन में जो गलत झूठी धारणायें बनाई गईं हैं उन्हें मिटा कर सच्चाई से लोगों को रूबरू कराने के लिए ये रथ रवाना किये गए हैं | वर्तमान समय में महंगाई की मार और रिकार्ड तोड़ रही बेरोजगारी के खिलाफ जनता अपना जवाब देगी परिवर्तन का संकल्प कांग्रेस ही विकल्प के साथ लोग कांग्रेस पर विश्वास के साथ आ रहे हैं क्योंकि कांग्रेस जो कहती है वो करती है | मा.प्रियंका गाँधी ने जो प्रतिज्ञायें की हैं कि कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ़ किया जायेगा,छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी मिलेगी, साल में 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दिये जायेंगे | प्रदेश के अंदर महिलाओं को फ्री बस यात्रा भी मिलेगी। नए सरकारी पदों में आरक्षण नियमानुसार 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ संकल्प के साथ वृद्धा विधवा पेंशन प्रति माह एक हजार रुपए के साथ ही आंगनबाड़ी और आशा बहुओं को 10,000 प्रतिमाह का मानदेय दिया जाएगा। प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे इस सभी प्रतिज्ञाओं को पूरा करने हेतु कांग्रेस तत्पर है |*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-