June 11, 2026

अधेड़ ने किया बच्ची से रेप – थाना बड़ागांव, वाराणसी

Spread the love

बडागाव वाराणसी 22 फरवरी – – थानाक्षेत्र के पुआरीकला गांव में कल रिश्तेदारी में आये एक अधेड़ को बच्ची से दुष्कर्म करने के प्रयास में ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विदित हो कि उपरोक्त गांव में कल रिश्तेदारी में आये चोलापुर थानाक्षेत्र के बभनपुरा मौजा निवासी महेन्द्र 45वर्ष द्वारा पहले एक 12वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया गया सफल न हो पाने पर ढाई वर्षीय बच्ची को अपना शिकार बनाया बच्ची के चीखने चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला जिसे ग्रामीणों ने काफी दुर तक दौडाकर पकड़ते हुए पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मासुम का इलाज कबीरचौरा अस्पताल में किया जा रहा है जहां उसकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

दीपक सिंह पत्रकार