May 2, 2026

अधीक्षक बलरामपुर देव रंजन वर्मा द्वारा मास्क नहीं, तो सामान नहीं

Spread the love

*जनपद बलरामपुर।।तेजतर्रार एवं इमानदार कर्मठ पुलिस अधीक्षक बलरामपुर देव रंजन वर्मा द्वारा जिस प्रकार जनपद बलरामपुर में मुखबिर रोजगार योजना को सफल बनाया और उससे जनपद में अपराध में काफी गिरावट आई और इसी प्रकार जब जनपद प्रतापगढ़ में तैनात थे कई सफल योजनाओं का प्रयोग किए थे जिससे जनपद प्रतापगढ़ अपराध गढ़ के नाम से जाना जाता था और अपराध रोकने में भी कामयाब रहे थे आज कोरोना जैसी महामारी बीमारी से लड़ने हेतु मास्क नहीं तो सामान नहीं योजना को सफल बनाने के लिए अपना कुशल नेतृत्व जनपद बलरामपुर में कर रहे हैं*

*मास्क नहीं, तो सामान नहीं*

सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को या घूम घूमकर सामान बेचने वाले ठेले वालों ये निर्देशित किया जाता है, कि *वे किसी भी ऐसे व्यक्ति को सामान नहीं बेचेंगे जिसने अपने चेहरे को मास्क या किसी कपड़े से ठीक ढंग से नहीं ढँका है।*

सभी दुकानदार, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, बैंक, गैस एजेंसी, बीज भंडार, आदि इस निर्देश का बहुत सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।

*बिना मास्क पहने घूमने वाले 10 लोगों को आज जनपद बलरामपुर में गिरफ्तार किया गया है।*

*मास्क नहीं, तो सामान नहीं।*

*सभी पुलिसकर्मी इसका अनुपालन सुनिश्चित करवाएं और सख्त कार्यवाही करें।*