प्रेस नोट
अधिशासी अभियन्ता, निर्माणखण्ड भवन, लोक निर्माण विभाग वाराणसी द्वारा कैण्ट से लहुराबीर होते हुए मैदागिन मछोदरी पार्क, राजघाट मार्ग के नवनीकरण कार्य हेतु ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था दिये जाने हेतु की गयी अपेक्षानुसार उक्त कार्य *रात्रि* में होना सम्भव न होने के कारण आवश्यकता एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए निम्न स्थानों पर मार्ग नवनीकरण हेतु निम्न प्रकार से यातायात डायवर्जन किया जाता हैः-
*1-इंग्लिशिया लाइन तिराहे से मलदहिया चैराहे तकः- दिनांकः04.01.2019 से 06.01.2019 तक कार्य के दौरान यातायात डायवर्जन व्यवस्थाः-*
1.तेलियाबाग से मलदहिया होकर इंग्लिशिया लाइन जाने वाले वाहन मलदहिया से सिगरा होते हुए इंग्लिशिया लाइन की तरफ जा सकेंगे।
2.इंग्लिशिया लाइन से मलदहिया की तरफ जाने वाले वाहन सिगरा से आई0पी0 माल होते हुए मलदहिया की तरफ जा सकेंगे।
*2-मलदहिया चैराहे से लहुराबीर चैराहे तकः- दिनांकः07.01.2019 से 09.01.2019 तक कार्य के दौरान यातायात डायवर्जनः-*
1.लहुराबीर से मलदहिया होते हुए इंग्लिशिया लाइन की तरफ जाने वाले वाहन लहुराबीर से प्रदीप होटल होते हुए तेलियाबाग होकर मलदहिया, इंग्लिशिया लाइन की तरफ जा सकेंगे।
2.इंग्लिशिया लाइन से मलदहिया होते हुए लहुराबीर चैराहे की तरफ जाने वाले वाहन इंग्लिशिया लाइन से मलदहिया होते हुए तेलियाबाग, प्रदीप होटल होते हुए लहुराबीर चैराहे की तरफ जा सकेंगे।
*3-मछोदरी से राजघाट तकः- दिनांकः 10.01.2019 से 12.01.2019 तक कार्य के दौरान यातायात डायवर्जनः-*
1.राजघाट की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें मछोदरी या मैदागिन की तरफ जाना है, वह वाहन राजघाट से कज्जाकपुरा, गोलगड्डा होते हुए अपने गन्तव्य की तरफ जा सकेंगे।
2.जिन वाहनों को मैदागिन से मछोदरी होते हुए राजघाट की तरफ जाना होगा, वह वाहन विशेश्वरगंज से गोलगड्डा अलईपुर माल गोदाम रोड होते हुए कज्जाकपुरा होकर राजघाट की तरफ जा सकेंगे।
उपरोक्त अंकित तिथियों को सम्बन्धित स्थानों पर यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगा।
*(सुरेश चन्द्र रावत)*
पुलिस अधीक्षक यातायात,
वाराणसी।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max