May 6, 2026

अधिवक्ताओं को भी टिकट दिया जाएं : राजेश खरे-

Spread the love

अधिवक्ताओं को भी टिकट दिया जाएं : राजेश खरे

 

प्रयागराज।

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2022 में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव राजेश खरे अपने 36 वर्षों की सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी के आधार पर क्षेत्र के विद्वान अधिवक्ताओं व सम्मानित क्षेत्रीय जनता के आशीर्वाद से 261 शहर पश्चिमी विधानसभा प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवारी के लिए प्रदेश भाजपा की चुनाव समिति के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा से मुलाकात किया एवं महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ,विधि प्रकोष्ठ, अधिवक्ता परिषद व पार्टी के अनुयाई संगठन से जुड़े लोगों से संपर्क कर रहे हैं। वर्तमान में 42000 अधिवक्ता जनपद में वकालत कर रहे हैं। उन्होंने संगठन से मांग की है, कि प्रयागराज जनपद की 2 विधानसभाओं को अधिवक्ताओं को सुरक्षित किया जाए । श्री खरे ने बताया कि शहर पश्चिमी विधानसभा मे 12000 अधिवक्ता का परिवार निवास कर रहा हैं । उन्हीं की अगुवाई में मैं संगठन से टिकट की दावेदारी कर रहा हूँ। वर्तमान समय में संगठन सभी वर्गों को टिकट वितरण कर रही है। मैं चाहता हूं कि अधिवक्ता समाज से भी अधिक से अधिक टिकट की भागीदारी होनी चाहिए ,क्योंकि हर क्षेत्र में उनकी अग्रणी भूमिका रहती हैl