August 7, 2026

अधिकारियो के नाम होली में हैंडपंप मरम्मतीकरण का हो गया फर्जी भुगतान- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

*अधिकारियो के नाम होली में हैंडपंप मरम्मतीकरण का हो गया फर्जी भुगतान……*

 

*विजयीपुर/फतेहपुर-* क्षेत्र और जिला के अधिकारियों को होली में खर्चा देने के नाम पर होली से 1 दिन पहले विजयीपुर ब्लाक के कई गांव में हैंडपंप मरम्मतीकरण के नाम पर लाखों के भुगतान कर चंदा वसूलने का राज सामने आया है

हमारे क्षेत्र में दीपावली दशहरा होली आदि बड़े त्योहारों में छोटे कर्मचारियों द्वारा बड़े अधिकारियों को त्योहारी खर्चा देने की प्रथा चली आ रही है जिसको निभाने के लिए होली से 1 दिन पहले विजयीपुर ब्लाक में प्रत्येक गांव में हैंडपंप मरम्मतीकरण के नाम पर लगभग 10 से 15 हजार का फर्जी भुगतान कर चंदा एकत्रित करने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत एक क्षेत्रवासी ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल में की है जिसमें शिकायतकर्ता ने हैंडपंप मरम्मती करण के नाम पर फर्जी भुगतान कर होली से पहले लाखों की रकम जिला पहुंचाने की बात कह ब्लॉक के एक अधिकारी द्वारा चंदा वसूला जा रहा है वही ब्लाक के एक कर्मचारी ने अपना नाम न बताने की शर्त पर हैंडपंप का फर्जी भुगतान कर होली के नाम पर लाखों रुपये चंदा एकत्रित कर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का राज बताया है वही संबंधित गांव के लोगों से बात की गई तो उन्होंने भी बताया इन गांव में एक भी हैडपंप का मरम्मतीकरण नहीं किया गया है

वही पूरे प्रकरण में जिला मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया प्रकरण संज्ञान में नहीं है अगर फर्जी हैंडपंप मरम्मत का भुगतान हुआ है तो जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही होगी