April 21, 2026

अत्यंत दु:खुद घटना विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गरीब परिवार की 15वर्षीय बालिका की मौत- राजू मिश्रा

Spread the love

अत्यंत दु:खुद घटना विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गरीब परिवार की 15वर्षीय बालिका की मौत

बीते 22अक्टूबर को पड़ोसी के घर के छत पर सूख रहे धान को एकत्रित करने गई विक्रमजोत ब्लाक के मलौली गौसाई गांव की निवासी सूरज निषाद की 15वर्षीय बेटी रेशमा हाईटेंशन तार के टूट कर गिरने से बुरी तरह झुलस गई जिसे ईलाज हेतु परिजन लखनऊ मेडिकल कालेज ले गये किन्तु डाक्टरों व परिजनों का हर प्रयास कर देर रात विफल हो गया फलत: रेशमा के जीवन का तार हमेशा हमेशा के लिए टूट गया।

खेद का विषय कि जहां ग्रामीणों के बारे बार प्रार्थना पत्र देकर जर्जर तार को बदलने व जारी लगाने की मांग को विद्युत विभाग अनसुना करता रहा वहीं इतनी बड़ी घटना घटित होने के बाद आज तक जिम्मेदार अधिकारियों ने विद्युत विभाग के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दण्डात्मक कार्यवाही तो दूर परिजनों का हाल लेना भी उचित नहीं समझा जबकि सूबे के मुखिया योगी जी का फरमान था कि हर अधिकारी अपने क्षेत्र के एक गरीब परिवार संग दीपावली मनाये लक्ष्मी-पूजन के पर्व पर जिस घर की लक्ष्मी गांव घर जिले से दूर जिंदगी व मौत की जंग लग रही थी उसके इलाज की बात तो दूर घर के परिजनों को किसी ने हाल तक नहीं लिया क्या सिर्फ वोट के लिए कुम्भ स्नान व बाल्मीकि जयन्ती पर हमारे देश के पीएम सीएम निषादों का चरण पखारेगें या इनके जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि सूरज निषाद जैसे जरूरतमंद लोगों का अंशू भी पोंछने का काम करेंगे अब यदि परिजन लखनऊ से लौट शासन प्रशासन अथवा मौत के जिम्मेदार विद्युत विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही की जिद पर अड जायें तो कुछ लोग कहेंगे कि लाश पर राजनीति हो रही जब बिना फजीहत जिम्मेदार नहीं जगेंगे तो आम जनता क्या करेगी।

समाज के न्याय प्रेमी मानवता प्रेमी लोगों से आग्रह है कि इस घटना को अग्रसारित करते हुए कुम्भकरणी नींद में सो रहे जिम्मेदारों को जगाने व पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु आगे आयें