अतीक गैंग के करीबी के असलहे का लाइसेंस निरस्त प्रयागराज। अतीक गैंग के करीबी रहे गनी अहमद के असलहे का लाइसेंस धूमनगंज पुलिस ने निरस्त करा दिया है। पुलिस ने बताया कि पूर्व सांसद अतीक अहमद से जुड़े चकिया के गनी अहमद के खिलाफ भी शिकायत मिली थी। उसके असलहे का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। इससे पूर्व अतीक अहमद समेत दर्जनों अपराधियों के असलहों का लाइसेंस निरस्त करके पुलिस जब्त कर चुकी है।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-