October 26, 2026

अतिक्रमण के मामले में हरकत में आया प्रशासन

Spread the love

वाराणसी।कई वर्षों से सरकार की मालकियत वाली अराजी नंबर 156 की कई बिस्वा जमीन व रास्ते पर कब्जा और अतिक्रमण के मामले में हरकत में आये प्रशासन नें अब उक्त जमीन को भू माफिया सरीखे अवैध अतिक्रमणकारियों से कब्जा मुक्त करवानें का मन बना लिया है। इस मामले में खुलासा तब हुआ था जब एक अधिवक्ता नें अवैध कब्जे के विरुद्ध आवाज उठाई थी किन्तु प्रशासन उसे हल्के में ले रहा था। तब उक्त अधिवक्ता और मीडिया के खबर नें प्रशासन का ध्यान दिलवाया तो नगर निगम,तहसील,वीडीए हरकत में आया और जांच पड़ताल शुरु की। महीनों चली मैराथन जांच के बाद जब सच्चाई सामने आई तो नगर निगम और तहसील की संयुक्त टीम नें फिर मौका मुआयना किया और कई लोगों के द्वारा पक्के निर्माण के द्वारा सरकारी जमीन व रास्ते पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों दी। जिसमें दो डॉक्टर सहित आधा दर्जन लोगों को चिन्हित किया गया। संयुक्त टीम की रिपोर्ट से नगर निगम भी हैरान रह गया और तत्काल अवैध कब्जे और अतिक्रमण के विरुद्ध दोनों डॉक्टरों सहित सभी अराजक अतिक्रमणकारियों को 20 जुलाई तक अवैध कब्जा स्वयं हटवा लेनें की सख्त हिदायत के साथ नोटिस जारी की गई वरना विभाग नियत तिथि के बाद खुद ध्वस्तीकरण की कार्यवाही मय हर्जा खर्चा के साथ करेगा। नोटिस मिलते ही संबंधित अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया किन्तु इलाके के लोग सरकार की इस कार्यवाही से खुश और संतुष्ट दिखे। कई लोगों ने कहा की इस कार्यवाही से भू माफिया और सरकारी जमीन पर कब्जा करनें वालों को करार जवाब मिलेगा।आज तक कार्यवाही न होनें से मन बढ़ गया था। इसी विषय में संबंधित प्रकरण को उठानें वाले अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश राय नें बताया की सरकारी जमीन,रास्ते पर कब्जा करनें वालों को जब से ध्वस्तीकरण का नोटिस मिला है वो बौखला गए हैं और उन्हीं में से एक प्रमुख अवैध कब्जाधारी डॉक्टर आज दिन में मैं जब किसी काम से कचहरी आया था तो मेरी माँ को किसी से बुलवाया और मुझे जान से मरवानें की धमकी देते हुए कहा की अपने बेटे को समझा लो वरना परिणाम बहुत खराब होगा। इस धमकी की बात श्री राय नें अपने अधिवक्ता साथियों को दी है साथ ही एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी है।अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी पर अधिवक्ता समाज भड़का है और दोषी के विरुद्ध कार्यवाही करवाने का मन बना रहा है।