J.P. Singh
वाराणसी/दिनांक 22 अक्टूबर, 2018(सू0वि0
दोबारा अतिक्रमण करने पर 7 साल तक की जेल काटनी पड़ेगी-जिलाधिकारी
पांडेयपुर से आजमगढ़-लालपुर मार्ग पर सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाया गया
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने आज सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा प्रशासनिक एवं नगर निगम दस्ते के साथ पांडेपुर से आजमगढ़-लालपुर रोड पर वृहद अतिक्रमण अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उन्होंने सड़क के दोनों पटरियों पर दुकान लगाकर सड़क पर अतिक्रमण करने तथा यातायात अवरुद्ध करने पर लोगोँ को कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सड़कें यातायात के लिए है, इन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कोई छूट 0नहीं दी जाएगी।
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाये जाने के बाद यदि कोई दुकानदार दोबारा अतिक्रमण करता हुआ पाया गया, तो उसे 7 साल तक की जेल काटनी पड़ेगी। कार्यवाही के दौरान वैष्णो बर्तन स्टोर को 5000/- , श्री राम साड़ी घर को 20000/- , एक पटरी व्यवसाई को 2000/-, मुस्कान कलेक्शन को 20000/-, बर्तन स्टोर को 5000/-, किराना स्टोर को 5000/-, अनिल प्रकाश श्रीवास्तव के बगल के दुकानदार को कूड़ा सड़क पर फेंकने पर 5000/-, लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल को 5000/- तथा बगल के दुकानदार को 10000/-, कमलेश मिथिलेश ब्रदर्स दुकानदार को प्लास्टिक बेचने पर 20000/- तथा एसके फर्नीचर को 25000/- का जुर्माना भी लगाया। इसी प्रकार रूद्रा गिफ्ट कॉर्नर व गोपी स्टोर को 20-20 हजार, गुप्ता वेस्ट कॉटन को 5000/-, सड़क पर तथा सब्जी बेचने वाले को थाने भिजवाया। सैमसंग गैलेक्सी तथा सोनाली हार्डवेयर को 20000/- व 10000/-, बी मेगा मार्ट को 25000/-, श्री कृष्णा पेन्ट हाउस को 5000/-, वैष्णव पेंटहाउस को 10000/-, चौरा माता मंदिर के बगल में हलवाई को गंदगी फैलाने पर 20000/-, रामधनी यादव स्वीट हाउस को 10000/-, कृष्णा ज्वेलर्स को 10000/- तथा एक कटोरे के दुकानदारो सेंट मेरिज पैथोलॉजी, शिवम होमियो तथा स्कूल ड्रेस के दुकानदार कूड़ा प्लास्टिक सडक पर फेंकने पर 5-5 हजार का जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान पटरी के बीच में लगे विद्युत पोल को हटवा कर किनारे स्थापित कराने का निर्देश दिया। इस दौरान पटरी को घेर कर बनाये गये सभी निर्माण व सभी प्रकार के अतिक्रमण तोडकर हटाये गये।

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza