April 27, 2026

अचेत मिले लावारिस वृद्ध की मौत, समाजसेवी की सक्रियता से हुई पहचान-

Spread the love

अचेत मिले लावारिस वृद्ध की मौत, समाजसेवी की सक्रियता से हुई पहचान

 

प्रयागराज। माघमेला में 15/2/22 को अचेतावस्था में मिले लावारिस वृद्ध की उपचार दौरान 16/2/200 को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। गुरूवार की सुबह समाजसेवी एवं अज्ञात गुमशुदा तलाश के एडमिन की सक्रियता के चलते उसकी पहचान कर ली गई।

खीरी थाना क्षेत्र के सलइया कला गांव निवासी राम सिया यादव 60 वर्ष पुत्र मोतीलाल के दो बेटे और दो पुत्री तथा पत्नी सुन्दरा देवी गांव में रहते है। वह ईश्वर का पुजारी बन चुका था। वह माघमेला शुरू होते ही कल्पवास के लिए संगम आ गया था। जहां वह 15/2/22 को अचेतावस्था में माघमेला पुलिस को लावारिस हालत में मिला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां उसकी 16/2/22 की शाम मौत हो गई। चिकित्सकों ने शव को लावारिस हालत में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह जानकारी होते ही समाजसेवी व सोशल मीडिया के अज्ञात गुमशुदा तलाश गु्रप के एडमिन मोहम्मद आरिफ ने उसके पास से मिली आईडी के आधार पर मेजा के समाजसेवी राजेश गौड़ एवं खीरी पुलिस से सम्पर्क किया और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में कामयाब हो गए। 17//2/22 की सुबह राम सिया यादव का बेटा अशोक एवं रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उसके शव को देखकर पहचान किया। पहचान होते ही राम सिया यादव के परिवार वालों ने समाजसेवी को इस कार्य के लिए सराहना की।