June 14, 2026

अखिलेश यादव होंगे नेता प्रतिपक्ष,सभी निर्वाचित विधायकों ने किया समर्थन

Spread the love

अखिलेश यादव होंगे नेता प्रतिपक्ष,सभी निर्वाचित विधायकों ने किया समर्थन

*बैठक में नहीं गए शिवपाल कहा- मुझे नहीं बुलाया*

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष होंगे। सपा विधायकों की बैठक में विधायक अवधेश प्रसाद ने नेता प्रतिपक्ष के लिए अखिलेश यादव का नाम रखा।
इसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। सर्वसम्मति से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि विधानमंडल दल के नेता के तौर पर भी अखिलेश यादव को चुना गया है।
इसका प्रस्ताव लालजीवर्मा ने रखा, जिसका समर्थन राजेन्द्र चौधरी ने किया। वैस, अखिलेश यादव और उनके चाचा विधायक शिवपाल सिंह यादव के बीच में सबकुछ ठीक नहीं होने की भी खबर है।
ऐसी चर्चाएं इसलिए तेज हो गई हैं क्योंकि आज सपा विधायकों की बैठक प्रदेश कार्यालय में हो रही है।
इस मीटिंग में खुद अखिलेश मौजूद हैं लेकिन शिवपाल सिंह यादव इस मीटिंग में नहीं गए हैं।
शिवपाल का कहना है कि उन्हें इस मीटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शिवपाल का तो यहां तक कहना है कि अगले कदम के बारे में जल्द ही बताऊंगा।