April 26, 2026

अखबार में अपना नाम देख डर गया बदमाश, पुलिस थाने पहुंचकर बोला- साहब गिरफ्तार कर लो मुझे*

Spread the love

*देवरिया कैश वैन लूटकांड: अखबार में अपना नाम देख डर गया बदमाश, पुलिस थाने पहुंचकर बोला- साहब गिरफ्तार कर लो*

देवरिया जिले के कोतवाली में बुधवार दोपहर में एक युवक सीधे इंस्पेक्टर के कक्ष में पहुंचा। अभी इंस्पेक्टर कुछ कहते, उससे पहले ही वह बोल उठा-‘सर, हमने ही शिवम सिंह के साथ मिलकर कैश वैन लूटने की प्लानिंग की थीं। पुलिस मेरे परिवार को परेशान कर रही है, एनकाउंटर के डर से खुद ही कोतवाली आ गया हूं।’ यह सुनकर इंस्पेक्टर दंग रह गए। युवक को हिरासत में लेकर अधिकारियों को इसकी सूचना दी।  इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह के कक्ष में कुछ लोग बैठे थे। इतने में एक युवक वहां आया। पहले तो उसने कोतवाल के पैर छुए। फिर बोला कि सर मैं गोरखपुर के पीपीगंज का पुरुषोतम जायसवाल हूं। हमने ही घायल बदमाश शिवम सिंह के साथ मिलकर सोमवार को कैश वैन से रकम लूटने का प्रयास किया था।
बदमाश ने पुलिस को बताया कि शिवम के सभी साथी गोरखपुर से कार से आए थे। शहर के गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास कार खड़ी थी। शिवम ने ही बाइक उपलब्ध कराई थी। रुपये लूटने के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए कार से गोरखपुर भागने का प्लान बनाया गया था। जब शिवम घायल हो गया तो।