दिपक सिंह- रिपोर्टर
***************
वाराणसी: अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर क्षेत्र में तनाव,सड़क पर उतरे लोगो ने जमकर की नारेबाजी
वाराणसी। जिले में भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से क्षेत्र में काफी तनाव है और लोग सड़कों पर उतर आए। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के औरा बाजार में भीम राव आंबेडकर की एक प्रतिमा स्थापित है। बुधवार की देर रात अराजकतत्वों ने भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को टूटा हुआ देखा तो क्षेत्र के लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। लोग सड़कों पर उतर आए और सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही उच्चधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर तहसीलदार सदर रविशंकर, नायब तहसीलदार वंदना मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। ग्रामीणों ने बताया कि 2004 में भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को यहां पर स्थापित कराया गया था। इसके बाद बीती रात किसी अराजकतत्व ने भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया। लोगों ने प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद तहसीलदार सदर रविशंकर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि नई प्रतिमा तुरंत स्थापित करा रहे है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव की प्रधान विद्योत्मा देवी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दे दी है। तहसीलदार सदर के निर्देश पर तुरंत भीम राव आंबेडकर की नई प्रतिमा लगवाई गई। तब जा कर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-