*रायबरेली थाना खीरो के अंतर्गत*
*अंतिम शवयात्रा में शामिल लोगों पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया जानलेवा हमला*
*समुदाय विशेष के लोगों को प्राप्त है तथाकथित सत्ताधारी दलालों का संरक्षण*
*मानवता को कलंकित करने वाली घटना को दबाने में जुटी पुलिस*
*लाठियां बरसती रही, पुलिस मौके पर तमाशबीन बनी रही*
रायबरेली। खीरो थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा खीरों में समुदाय विशेष के लोगों ने एक मृतका के शव को अंतिम संस्कार के लिए गेंगासो स्थित गंगा घाट ले जाते समय मामूली से मामले को तूल देते हुए शव यात्रा में शामिल दर्जनों लोगों के साथ जमकर मारपीट करते हुए मानवता को शर्मसार कर दिया। जिसमें दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जान से मारने की नियत से शव की अंतिम यात्रा में शामिल लोगों पर कुल्हाड़ी, लोहे की राड व लाठी, डंडा से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें शव यात्रा के साथ जा रहे आधा दर्जन से अधिक लोगों को गंभीर चोटे आई। समुदाय विशेष को तथाकथित सत्ताधारी दलालों का संरक्षण प्राप्त है। जिसकी वजह से मौके पर खड़ी पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पाहो निवासी एक युवक ने जानलेवा हमला करने वाले छह नामजद सहित दर्जनों अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर दिया है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण सीएचसी में करा कर घटना की जांच शुरू कर दिया है। वही पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस आरोपियों पर कार्यवाही करने के बजाए मामले को दबाने में जुटी है। ज्ञात हो कि एक सड़क दुर्घटना में मृतका रक्षाबंधन में सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तखत खेड़ा स्थित अपने मायके जाते समय सेमरी चौराहा में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हालत में सुधार ना होने के कारण एक दिन पहले मायके में उसकी मौत हो गई थी। ससुराली जन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए अपने गांव पाहो ले आए थे।
पाहो निवासी अभिषेक सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ने पुलिस को घटना की तहरीर देते हुए बताया कि पाहो से मृतका गुड़िया सिंह पत्नी बबलू सिंह की शव यात्रा गेंगासो स्थित गंगा घाट के लिए ले जाई जा रही थी। जिसमें गांव के दर्जनों लोग शामिल थे। खीरों कस्बे में समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने यह कहते हुए शव यात्रा में शामिल वाहनों को रोक दिया कि उनके वाहन से एक दुकान के सामने रखी टीन में टक्कर लग गई है। वाहनों के रुकते ही समुदाय विशेष के कयूम खां, बबलू खां, गुलाम हजरत, सुफील, रज्जन समेत दर्जनों लोगों ने शव यात्रा के काफिले पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते हमलावरों ने लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे शव यात्रा के साथ जा रहे गोलू सिंह, विकास सिंह, अर्पित सिंह, भोलू सिंह, अंकुश, विमलेश शुभम सिंह, अभिषेक सिंह समेत आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण सीएचसी में करा कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। एसएचओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-