*कई सालों से हो रहा था यौन शोषण, आरोपी ने अश्लील फोटो भी किये वायरल*
मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने रिश्ते के अपने फूफा जकी व एक महिला सहित 4 लोगो पर योन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। इस मामले में गांव सरवट के जकी पर बलात्कार और ब्लैक मेलिंग का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ सपा नेता के भाई पर भी आरोप लगाए गए है। पीड़ित महिला खिलाड़ी की तहरीर पर मुज़फ्फरनगर के एसएसपी के आदेश पर सपा नेता और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ 376 में अभियोग दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों अनुसार जहां पूरे राज्य में महिला संबंधित अपराध रोकने के लिए मिशन महिला शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, वही बावजूद इसके महिलाओ पर हो रहे अत्याचार के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र गांव सरवट का है, जहाँ एक अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी ने अपने ही रिश्तेदार मोहम्मद जकी,उसके भाई पूर्व प्रधान इंतजार त्यागी व रिजवान त्यागी के साथ एक महिला पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि कई वर्षो से आरोपी तमंचे के बल पर उसके साथ जोर जबरदस्ती कर बलात्कार की घटना को अंजाम देता आ रहा है, साथ ही आरोपी ने महिला खिलाड़ी के अश्लील फोटो मोबाइल में कैद कर लिए, तभी से आरोपी महिला खिलाड़ी को उसके अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला खिलाड़ी का शारीरिक शोषण करता चला रहा था। शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर पीड़ित महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बलात्कार के मामले में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-