सेवापुरी/वाराणासी-कपसेठी थाना के एक गांव में गुरुवार को देर सायंकाल अंडा खिलाने के बहाने 12 वर्षीय एक बालिका के गांव के पास गैस एजेंसी के पीछे ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। आज इस मामले में पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
बताया जाता है कि गांव के एक युवक बालिका व उसके छोटे भाई को अंडा खिलाने के बहाने गाड़ी पर बैठा लिया और बगीचे के पास स्थित गैस एजेंसी के पास अंडा खिलाने के बाद एजेंसी के पीछे ले गया जहाँ बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान 7 वर्षिय भाई रोते हुए घर पहुंचा और माँ से बहन को पिटने कि जानकारी दी।माँ जब तक वहां पंहुचती युवक वहां से भाग निकला घटाना के बाद थाने का हिस्ट्रीशीटर युवक व परिवार के लोग थाने पर जाने से मना कर धमकी देने लगे। शुक्रवार को जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो मामला सामने आया। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पिता को तहरीर पर धारा 376/506/पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बालिका को लेकर मेडिकल मुआयना कराने गयीं है जबकि युवक अभी भी फरार बताया जाता है

More Stories
купить винтовые сваи
Ragam Tema Permainan dari Push Gaming
Mengenal Karakter dan Elemen Lokal Rujak Bonanza