October 7, 2026

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के 34 अशोका रोड स्थित बंगले पर मंगलवार शाम अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की- अजय मिश्रा

Spread the love

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के 34 अशोका रोड स्थित बंगले पर मंगलवार शाम अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की. हमलावरों ने बंगले के बाहर लगी नेम प्लेट, लैंप और खिड़की का शीशा तोड़ दिया. जिस समय यह हमला हुआ उस समय ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी बंगले में मौजूद नहीं थे. बंगले की केयरटेकर दीपा ने बताया कि हमलावरों की संख्या 7 से 8 थी. वह नारेबाजी कर रहे थे और घर के अंदर ईंट फेंक रहे थे.

 

 

इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है की हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है. नई दिल्ली क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने कहा कि घटना में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है.

 

 

हमला करने वाले लोग हिंदू सेना से जुड़े हैं. घर पर हुए हमले को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सांसद का घर भी सेफ नहीं है. यही रेडिक्लाइजेशन है. लोग रेडिक्लाइज हो चुके हैं. ये जिम्मेदारी बीजेपी सरकार पर आती है. इस तरह के हमले से क्या संदेश जाता है?

 

 

ओवैसी इन दिनों उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं. आज ही उन्होंने लखनऊ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की. बुधवार को ओवैसी संभल में जनसभा को संबोधित करेंगे. मुलाकात के बाद उन्होंने शिवपाल को बड़ा लीडर बताया.