July 10, 2026

सैनिक से रिश्वत लेने पर दो महिला पुलिसकर्मियों पर एफ़आईआर-

Spread the love

*सैनिक से रिश्वत लेने पर दो महिला पुलिसकर्मियों पर एफ़आईआर*

 

*एसएसपी ने किया सस्पेंड*

 

मेरठ। मेरठ के महिला थाने की एसओ मोनिका जिंदल और महिला दरोगा रितु काजला को भ्रष्टाचार के मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सस्पेंड कर दिया है। रविवार देर रात दोनों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।

 

इसके बाद दोनों पर जेल जाने की तलवार भी लटक रही है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मोनिका जिंदल और दरोगा रितु काजला फरार हो गईं हैं। इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी के आदेश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मेरठ के महिला थाने में मार्च 2022 में एक सैनिक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया गया था।