प्रेस विज्ञप्ति: 14/4/2021
*सी.एम.एस. में आई.एस.सी. (कक्षा-12) की प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्थगित*
लखनऊ, 14 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी कैम्पसों में आई.एस.सी. (कक्षा-12) की सभी विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई हैं। सी.एम.एस. प्रबन्धन द्वारा छात्रों व शिक्षकों को कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने हेतु यह निर्णय लिया गया है। कोरोना महामारी की विभीषिका को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों में कक्षाओं का संचालन पहले ही 30 अप्रैल तक बंद कर दिया है, हालांकि छात्रों व अभिभावकों की सुविधा हेतु मान्टेसरी कक्षा से लेकर कक्षा-12 तक की आॅनलाइन कक्षाएं नियमित रूप से चल रही हैं, जिससे कोरोना महामारी के इस दौर में छात्रों की पढ़ाई का कतई नुकसान न हो।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-