April 11, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा एमएलसी पर भड़कते हुए बोले- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए जा रहे संबोधन के बीच समाजवादी पार्टी के एमएलसी भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। सीएम के संबोधन में कई शब्दों के प्रयोग को लेकर सपा एमएलसी ने अपनी आपत्ति जताई। हंगामे के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ नाराज हो गए, और कड़े शब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया।

 

 

 

 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा एमएलसी पर भड़कते हुए बोले कि, सपा के लोग ज्यादा गर्मी न दिखाएं, सदन में अपना आचरण सुधारें। सपा के लोग सुनाने की आदत भी डालें, विपक्ष को सुनने की आदत होनी चाहिए। सीएम योगी यहीं नहीं रुके उन्होंने जुबानी तीर छोड़ते हुए आगे कहा कि, सबके पेट का दर्द दूर कर दूंगा।