December 10, 2025

सारनाथ थाने के दरोगा संग्राम सिंह यादव के प्रकरण के बाद वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए मातहतों को चेतावनी जारी की-

Spread the love

सारनाथ थाने के दरोगा संग्राम सिंह यादव के प्रकरण के बाद वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए मातहतों को चेतावनी जारी की है।

 

पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि संज्ञान में आया है कि कतिपय पुरुष पुलिस कर्मी जनता और विभाग की महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार में लिप्त हैं।

 

यह कतई स्वीकार्य नहीं है। ऐसे पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।

 

जो पुलिस कर्मी इस प्रकार के प्रकरण में लिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

इसके साथ ही इन घटनाओं के संज्ञान में आने के बाद भी जो कोई अधिकारी लीपापोती करेंगे वह भी कठोर कार्रवाई की जद में आएंगे।