March 14, 2026

सवारी के रूप में कार में बैठाकर, कुछ दूर ले जाकर लूटपाट करने वाले अन्तर्जनपदीय शातिर लुटेरा गैंग का भाण्डाफोड़, 03 बदमाश गिरफ़्तार- अजय मिश्रा

Spread the love

*फ़िरोज़ाबाद, थाना शिकोहाबाद:- सवारी के रूप में कार में बैठाकर, कुछ दूर ले जाकर लूटपाट करने वाले अन्तर्जनपदीय शातिर लुटेरा गैंग का भाण्डाफोड़, 03 बदमाश गिरफ़्तार*

दिनांक 03.Apr.2021 व 04.Apr.2021 को क्रमशः थाना शिकोहाबाद और थाना टुण्डला क्षेत्र में लूट की घटनाएँ हुईं थी, जिसमें शातिर लुटेरों द्वारा भोले भाले यात्रियों को सफेद अर्टिगा कार में सवारी के रूप में बैठाकर, कुछ दूर ले जाकर नक़दी और अंगूठी वग़ैरह लूट लिया गया था। दोनों मामलों में मुक़दमा दर्ज किया गया था। वर्क आउट करने हेतु चार टीमें लगाई गईं थीं, जिन्होंने सर्विलांस और फ़ील्ड वर्क दोनों क्षेत्रों में कठिन परिश्रम किया और सफलता मिली…

 

*अन्तर्जनपदीय गैंग के लुटेरों की गिरफ़्तारी:-* राजू नट, संदीप नट और छंगा उर्फ़ इरशाद समस्त निवासी गण जनपद मैनपुरी.

*फ़रार अभियुक्तगण:-* मनोज, आकाश और राहुल नट की गिरफ़्तारी शेष है.

*बरामदगी:-*

🌑घटना में प्रयुक्त सफ़ेद अर्टिगा कार.

🌑लूटे गए रूपए:- ₹ 7000/-

🌑सोने की अंगूठी:- 01 अदद.

🌑लूटा गया मोबाइल:- 01 अदद.

🌑अवैध तमंचा / कारतूस:- 02 तमंचे / 05 कारतूस.