March 5, 2026

सरैया चीनी मिल की नीलामी में नही पहुंचे खरीदार- प्रियंका पांडेय

Spread the love

गोरखपुर न्यूज़।

 

सरैया चीनी मिल की नीलामी में नही पहुंचे खरीदार

 

चौरी-चौरा।चौरी-चौरा तहसील परिसर में गुरुवार को सरैंया चीनी मिल की नीलामी होनी थी मगर नीलामी में कोई खरीदार नही पहुंचे से नीलामी की प्रक्रिया स्थगित कर दी गयी।एक अरब बासठ करोड़ छः लाख चौसठ हजार पांच सौ सोलह रुपये के अनुमानित कीमत में मेसर्स सरैया शुगर मिल्स ए यूनिट ऑफ सरैया इंडस्ट्रीज लिमिटेड सरदारनगर, गोरखपुर/ग्राम-सरैया के कुल 58 गाटा सम्पूर्ण क्षेत्रफल 32.11 हेक्टेयर व मशीनरी, वृक्ष आदि की नीलामी गुरुवार को तहसील परिसर में आयोजित की गई थी।चौरीचौरा के तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि दर्जनों बार नीलामी की प्रकिया किया गया मगर कोई ख़रीदार नही आने से नीलामी बार बार स्थगित करना पड़ा।इस दौरान नायब तहसीलदार अलका सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

प्रियंका पांडेय।