*लखनऊ*
*समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के बाद आजम खान को लखनऊ के नामी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब मेदांता की क्रिटिकल केयर टीम आजम खान के इलाज में जुटी है. आजम खान ने बताया कि उनको बीते देर रात लखनऊ के मेदांता अस्पताल में सांस लेने की तकलीफ के चलते इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में एडमिट किया गया है.*
*डॉ राकेश कपूर ने बताया कि आज़म खान की सभी जरूरी जांचें जिसमें ब्लड, यूरीन, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, ऑक्सीजन लेबल समेत अन्य जांचें की गई है, जिसके बाद उन्हें क्रिटिकल केयर डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया है. आजम खान के फेफड़ों में निमोनिया पाया गया है और उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है.*





More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-