नई दिल्ली:
शराब बनाने वाली कंपनियों ने दिल्ली सरकार से इसकी आपूर्ति घरों तक करने की अनुमति मांगी है. उनका कहना है कि कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए सोमवार की शाम से 6 दिन के लॉकडाउन की घोषणा के बाद शराब की दुकानों पर पीने वालों की लंबी कतारें लग गई हैं.
★ महाराष्ट्र में लागू नीति का दिया उदाहरण
शराब बनाने वाली घरेलू कंपनियों के संगठन कॉन्फेडरेश्न ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (CIABC) ने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि मुंबई में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं, लेकिन राज्य सरकार ने शराब की डिलीवरी घर तक करने की अनुमति दी है.
★ सोमवार को जो हुआ वो घबराहट का नतीजा
CIABC के अनुसार, करीब एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली में शराब की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई. संगठन के महानिदेशक विनोद गिरी ने कहा, ‘हमने सोमवार को जो देखा, वह लोगों के बीच घबराहट का नतीजा था. यह लोगों के जेहन में पिछले साल के लॉकडाउन की याद का परिणाम है. देशभर में लाखों लोग शराब पीते हैं और वे नहीं चाहते कि उन्हें उससे वंचित होना पड़े.’





More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-