*प्रेस नोट थाना गगहा जनपद गोरखपुर दिनांक 08.08.2022*
*विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के आरोप में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता गिरफ्तार*
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर* के दिशानिर्देश में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी बांसगाव के कुशल मार्ग निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में उ0नि0 अनित कुमार राय मय हमराही का0 अनिल पांडेय व म0का0 सविता मौर्य के साथ देखभाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले मु0अ0सं0 385/22 धारा 406,419,420,467,468,471 भादवि थाना गगहा गोरखपुर से संबंधित अभियुक्तगण 1. प्रमोद कुमार पुत्र चारतपाल निवासी हाउस नम्बर 308, बागोवाली थानां नई मंडी जनपद मुजफरनगर उत्तर प्रदेश हाल मुकाम बल्लभगढ़ सेक्टर 63 हाउस नम्बर Z 2502 GPM सोसायटी जिला फरीदाबाद हरियाणा 2. शिवानी उर्फ सलमा कोल पुत्री श्यामलाल निवासी ग्राम पिंडरा थाना मजगांव जनपद सतना मध्यप्रदेश को बोलेरो गाड़ी, मोबाईल फोन, लैपटाप, पेन ड्राईव, पासपोर्ट , आधार कार्ड, ड्राईवींग लाईसेन्स, एटीएम कार्ड, चेकबुक आदि के साथ बड़गो मोड़ से कुछ दूरी पहले बड़हलगंज की तरफ हाइवे पर बहद हाटा बाजार से दिनांक 08.08.22 को समय 10.25 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पूछताछ/घटना का विवरण-* पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण का विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का समूह है जिसके संबंध में अभियुक्तगण द्वारा सूरज बजाज बनकर ह्वाट्सएप कालिंग के जरिए लोगो को विदेश भेजने के नाम पर कांटैक्ट करके पैसा लिया जाता था । गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त प्रमोद कुमार उपरोक्त द्वारा ही सूरज बजाज नाम का व्यक्ति बनकर लोगों से व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए कांटेक्ट करके विदेश भेजने के नाम पर पैसा लिया जा रहा है तथा वादी व अन्य व्यक्तियों के साथ प्रमोद कुमार उर्फ सूरज बजाज द्वारा ही छल व धोखाधड़ी की गई है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-*
1.प्रमोद कुमार पुत्र चरतपाल निवासी हाउस नम्बर 308, बागोवाली थानां नई मंडी जनपद मुजफरनगर उत्तर प्रदेश हाल मुकाम बल्लभगढ़ सेक्टर 63 हाउस नम्बर Z 2502 GPM सोसायटी जिला फरीदाबाद हरियाणा
2. शिवानी उर्फ सलमा कोल पुत्री श्यामलाल निवासी ग्राम पिंडरा थाना मजगांव जनपद सतना मध्यप्रदेश
*गिरफ्तारी के अभियोग क विवरण-*
सम्बन्धित मु0अ0सं0 385/22 धारा 406,419,420,467,468,471 भाद0वि0 थाना गगहा गोरखपुर
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय*
बड़गो मोड़ से कुछ दूरी पहले बड़हलगंज की तरफ हाइवे पर बहद हाटा बाजार दिनांक 08.08.22 समय 10.25 बजे
*बरामदगी का विवरण*
(1)5 अदद मोबाईल फोन (2) 3 सीम कार्ड (3) एक अदद लैपटाप एसर व चार्जर (4) एक अदद पेन ड्राईब (5) 1500 रुपये (6) एक अदद पासपोर्ट (7) एक अदद आधार कार्ड (8) एक अदद ड्राईवींग लाईसेन्स (9) एक अदद एटीएम कार्ड, (10) 3 अदद चेकबुक
*गिरफ्तारी करने वाले अधि0/कर्मचारीगण*
1. उ0नि0 अनित कुमार राय थाना गगहा जनपद गोरखपुर
2. का0 अनिल पाण्डेय थाना गगहा जनपद गोरखपुर
3. म0का0 सबिता मौर्या थाना गगहा जनपद गोरखपुर





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-