*फ़िरोज़ाबाद, थाना उत्तर:- वाहन चोरी गैंग का भाण्डाफोड़, 03 शातिर बदमाश गिरफ़्तार, 11 अदद मोटरसाइकिलें बरामद जिनमें से 06 अदद मोटरसाइकिलें विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मुक़दमों से हुईं कनेक्ट*
फ़िरोज़ाबाद शहर में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए टास्किंग की गई थी। शहर की तीन टीमें लगातार मेहनत कर रही थीं। मुखबिरों की सूचनाओं के आधार पर तीन बदमाशों को गिरफ़्तार करने में सफलता मिली जिन्होंने बाइक चोरी की कई घटनाएँ क़बूलीं और पुलिस टीम को क़रीब दर्जन भर चोरी की मोटरसाइकिलें को बरामद करने में सफलता मिली। बरामद 11 मोटरसाइकिलों में 06 मोटरसाइकिलें जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के मुक़दमों से कनेक्ट हुई हैं।
*03 वाहन चोरों की गिरफ्तारी:-* मोहम्मद हसीन, मोहम्मद फ़ैज़ान और मोहम्मद ज़ुबैर उर्फ़ कल्लू को गिरफ़्तार किया गया है।
*02 फ़रार अभियुक्तगण:-* मोहम्मद अनीस उर्फ़ भूरा और मोहम्मद शोएब की गिरफ़्तारी शेष है।
*गिरफ़्तार बदमाशों से की गई बरामदगी का विवरण:-*
🌑11 अदद मोटरसाइकिलें
🌑अवैध असलाह/ कारतूस:- 03 अदद तमंचा / 09 नग कारतूस.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-