December 8, 2025

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात डा0 महेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में-

Spread the love

आज दिनांक 06.08.2022 को *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात डा0 महेन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में* ए0आर0टी0ओ0 श्री बी0के0 सिंह, ए0आर0टीओ0 श्री संजय झा, निरीक्षक यातायात श्री मनोज कुमार, निरीक्षक यातायात श्री अजीत कुमार पाण्डेय एवं अन्य यातायात कर्मचारीगण के द्वारा शहर क्षेत्र के *02 स्थान क्रमशः मोहद्दीपुर चौराहा, तथा पैडलेगंज चौराहा पर डीजल चालित (काले आटो रिक्शा) के विरूद्व सघन एवं सयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 128 काले आटो रिक्शा/ ई-रिक्शा जो परमिट एवं फिटनेस के विरूद्व शहर क्षेत्र में चलते हुये पाये गये,* उनके विरूद्व ए0वी0एक्ट के अन्तर्गत नियमानुसार कार्यवाही की गयी। साथ ही साथ ऐसे आटो रिक्शा व ई रिक्शा के विरूद्व भी कार्यवाही की गयी, जो वाहनों के आगे पीछे लिखो नम्बर प्लेट को लोहे के बम्फर से ढ़ककर चलते है, जिससे नम्बर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखयी नही देता है 181 वाहनों के विरूद्व कार्यवाही की गयी। इसके अतिरिक्त बिना रजिस्ट्रेशन कराये चलने वाले ई-रिक्शा, कम उम्र के बच्चों द्वारा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलाये जाने वाले ई रिक्शा के विरूद्व भी चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी। दो पहिया वाहनों के विरूद्व भी विशेष रूप से अभियान चलाया गया, जिसमें बिना हेलमेट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, मोडिफाइ साइलेन्सर के विरूद्व कार्यवाही गयी। *साथ ही साथ चेकिंग के 02 स्थान क्रमशः मोहद्दीपुर चौराहा तथा पैडलेगंज चौराहा पर लाउडहेलर के माध्यम से वाहनों के पुराने नम्बर प्लेट को HSRP में परिवर्तित कराने हेतु लोगो बताया/जागरूक किया गया।*