April 15, 2026

रोड एक्सीडेंट में पावर प्लांट के ठेकेदार की मौत-

Spread the love

रोड एक्सीडेंट में पावर प्लांट के ठेकेदार की मौत

परिजनों ने लगाया आरोप जानबूझकर घटना को दिया गया है अंजाम

शंकरगढ़(प्रयागराज)शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पावर प्लांट में कार्यरत एक ठेकेदार की बीती रात रोड एक्सीडेंट में हुई मौत, परिजनों ने जानबूझकर एक्सीडेंट कर मारने का लगाया आरोप।
बता दें कि बारा थाना क्षेत्र के नीबी लोहगरा निवासी पीयुष त्रिपाठी उर्फ बबलू उम्र 44 वर्ष पुत्र कृष्ण बिहारी त्रिपाठी प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी में ठेकदारा है। बताया गया कि अपने दुपहिया वाहन से पावर प्लांट की तरफ से अपने घर जा रहे थे कि पीछे से आ रही चार पहिया ने ठोकर मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया गय। वहीं दूसरी तरफ परिजनों का मानना है कि एक्सीडेंट जानबूझकर कराया गया है। इस विषय पर जब शंकरगढ़ पुलिस से बात की गई तो उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया एक्सीडेंट लग रहा है फिर भी मामले की जांच की जा रही है।