*प्रयागराज न्यूज़:- रंगदारी मांगने में दो अज्ञात सहित चार नामजद*
*हनुमानगंज:-* सरायइनायत थाना क्षेत्र के कतवारुपुर गाँव के एक अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात सहित चार को नामजद किया है अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी हैं
सरायइनायत थाना क्षेत्र के कतवारुपुर गाँव निवासी संजय यादव अधिवक्ता हैं जो गाँव में ही एक जमीन खरीद कर प्लाटिंग का काम कर रहे थे उसी जमीन पर गाँव के ही मनीष सिंह ने फोन कर पच्चीस लाख की रंगदारी मांगी इसमें उनका साथ गाँव के मोहित सिंह ने भी साथ दिया पहले थाने की पुलिस ने टाल मटोल करती रही किन्तु दो अज्ञात समेत चार को मामले में नामजद किया है किन्तु अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी हैं बता दे कि उक्त नामजद के खिलाफ कुछ अन्य लोगों ने भी धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुये तहरीर दी थी किन्तु पुलिस ने महज संजय यादव की तहरीर शव अभी तक अभियोग दर्ज किया है।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-