October 10, 2026

यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं के त्वरित निस्तारण व मदद हेतु जनपदीय यूपी 112 का रिस्पांस टाइम हुआ बेहतर-

Spread the love

*√यूपी 112 पर प्राप्त सूचनाओं के त्वरित निस्तारण व मदद हेतु जनपदीय यूपी 112 का रिस्पांस टाइम हुआ बेहतर*
*√जोन वाराणसी में जनपदीय पीआरवी का रिस्पांस टाइम में प्रथम स्थान*
*√प्रदेश स्तर पर रिस्पांस टाइम की रैंकिंग में मिला 13वां स्थान*
*√8:00 मिनट से भी कम समय में पहुंच रही पुलिस सहायता*
डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा भदोही यूपी 112 पुलिस टीम को यूपी-112 पर प्राप्त सूचनाओं/शिकायतों पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों/कॉलरों को त्वरित मदद व उनके समस्या के निस्तारण हेतु लगातार निर्देश दिए जा रहे है।
उक्त निर्देश के क्रम में भदोही यूपी 112 पुलिस टीम द्वारा सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंच कर रिस्पांस टाइम को लगातार बेहतर किया गया। माह जून में यूपी 112 के पीआरवी वाहनों के मौके पर पहुंचने के रिस्पांस टाइम के जोन स्तर पर की गई रैंकिंग में भदोही पीआरवी को *प्रथम स्थान* प्राप्त हुआ एवं प्रदेश स्तर पर रिस्पांस टाइम की श्रेणी में जनपद की यूपी-112 *13वें* स्थान पर है। प्राप्त शिकायतों पर पीआरवी वाहन 8:00 मिनट से भी कम समय में ही मौके पर पहुंच रहे हैं, जिससे पीड़ितों को त्वरित सहायता प्राप्त हो रही है।
*इसे और बेहतर किया जायेगा।*