April 14, 2026

यूपी, दिल्ली और हरियाणा में 24 घण्टे पहले ही पता चल जाएगा कब होगी बारिश- अजय मिश्रा

Spread the love

यूपी, दिल्ली और हरियाणा में 24 घंटे के दौरान कहां और कितनी होगी बारिश?

24 घण्टे पहले ही चल जाएगा पता !

 

 

 

 

 

 

नई दिल्ली :

 

दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा और उत्तर प्रदेश के निवासी अब मौसम पूर्वानुमान जानने के साथ-साथ यह भी जान पाएंगे कि अगले 24 घंटे के दौरान उनके क्षेत्र या जिले में कितने मिमी बारिश होगी। दिल्ली के प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग ने पहले चरण में दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के 52 क्षेत्रों के लिए यह सुविधा शुरू की है। इसका परीक्षण तो तो पिछले वर्ष ही शुरू कर दिया गया था, लेकिन अब इसे नियमित तौर पर अपडेट भी किया जा रहा है और आम लोग इसका इस्तेमाल आरएमसी दिल्ली की वेबसाइट से कर सकते हैं।

 

मौसम विभाग की तरफ से यह पूर्वानुमान तो लंबे समय से बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटों में कहां पर कैसा मौसम रहेगा, कहां आसमान साफ रहेगा, कहां पर बादल छाए रहेंगे, कहां धूल भरी आंधी चलेगी और कहां पर तेज-हल्की बारिश या ओलावृष्टि होगी। इसके अलावा यह भी बताया जाता है कि इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान कितने डिग्री रहने के आसार हैं। इसी कड़ी में तकनीकी मदद के सहारे अब आरएमसी ने यह पूर्वानुमान भी देना शुरू कर दिया है कि किस जिले में कितने मिमी तक बारिश होगी।