December 8, 2025

यूपी एसटीएफ व काकोरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता- अजय मिश्रा

Spread the love

यूपी एसटीएफ व काकोरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता ।

 

लखनऊ। अंतरराज्य स्तर पर ट्रकों के इंजन नंबर चेचिस नंबर बदल कर उनके फर्जी कागज़ात तैयार करने वाले गैंग के एक सदस्य को किया गिरफ्तार ।

 

गिरफ्तार किये गए व्यक्ति के पास से तीन फर्जी रजिस्ट्रेशन वाले ट्रक किए बरामद ।

 

गिरफ्तार किया गया अभियुक्त सुभाष चंद्र यादव भवानी खेड़ा थाना काकोरी लखनऊ का रहने वाला है ।

 

गिरफ्तार किये गए अभियुक्त सुभाष चन्द्र यादव के पास से तीन ट्रक, रजिस्ट्रेशन कागज़ात, इंजन नंबर चेचिस नंबर की एलमुनियम की पट्टी, दो मोबाइल फोन, एक ड्राइवर लाइसेंस, एक आधार कार्ड, एक एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड, ₹200 नगद, एक पैन कार्ड, एसटीएफ ने किया बरामद ।

 

धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को एसटीएफ व काकोरी प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह की टीम ने काकोरी कोतवाली क्षेत्र के स्टार नर्सिंग होम भवानी खेड़ा गाँव के पास से गिरफ्तार किया है।