December 8, 2025

मुख्यमंत्री ने चमोली, उत्तराखण्ड की आपदा में प्रदेश के लापता व्यक्तियों की खोज-बचाव के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड सरकार से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए- अजय मिश्रा

Spread the love

मुख्यमंत्री ने चमोली, उत्तराखण्ड की आपदा में प्रदेश के लापता

व्यक्तियों की खोज-बचाव के सम्बन्ध में उत्तराखण्ड सरकार से

समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए

 

आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने नागरिकों सहित

सभी प्रभावितों को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित

 

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता कर संकट की

इस घड़ी में उ0प्र0 सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया

 

आपदा से प्रभावित हुए प्रदेश के परिवारों की सहायता के लिए राहत आयुक्त

कार्यालय में कण्ट्रोल रूम स्थापित करने तथा उत्तराखण्ड सरकार से समन्वय

के लिए प्रदेश के 02 अधिकारियों को देहरादून भेजने के निर्देश

 

गन्ना विकास मंत्री सेे उत्तराखण्ड सरकार से समन्वय स्थापित करते हुए प्रदेश के प्रभावित/लापता व्यक्तियों की खोज-बचाव की कार्यवाही का पर्यवेक्षण करने की अपेक्षा

 

जिन जनपदों के निवासी इस आपदा में लापता हैं,

उन जिलों में जनपद स्तरीय कण्ट्रोल रूम बनाया जाए

 

प्रत्येक जनपद में हेल्पलाइन नम्बर जारी किया जाए

 

गृह विभाग प्रत्येक प्रभावित परिवार से सम्पर्क

स्थापित करते हुए इनकी हर सम्भव मदद करे

 

सहारनपुर के मण्डलायुक्त तथा आई0जी0 जोन पूरी

सक्रियता के साथ खोज-बचाव तथा राहत कार्यों पर विशेष ध्यान दें

 

इस हादसे के प्रत्येक मृतक प्रदेशवासी के आश्रितों को मुख्यमंत्री

विवेकाधीन कोष से 02 लाख रु0 की आर्थिक मदद उपलब्ध करायी जाएगी

 

घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने के निर्देश

 

राहत आयुक्त कार्यालय में राज्य स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेण्टर क्रियाशील, राहत हेल्पलाइन-1070 तथा व्हॉट्सएप नम्बर 9454441036 पर सम्पर्क किया जा सकता है

 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहारनपुर श्री विनोद कुमार

(मोबाइल नं0-9454417646) तथा प्रोजेक्ट एक्सपर्ट फ्लड, राहत आयुक्त कार्यालय

श्री चन्द्रकान्त (मोबाइल नं0-9454410743) को देहरादून भेजा जा रहा

 

लखनऊ: 08 फरवरी, 2021