बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन बदरुल हसन खान उर्फ पप्पू पॉलिएस्टर का अभी कुछ देर पहले मुम्बई में ह्रदय गति रुकने से इन्तेक़ाल हो गया है। लखनऊ रॉयल फैमिली से जुड़े पप्पू पॉलिएस्टर ने कई फिल्मों में काम किया।।टी वी सीरियल में नंदी की भूमिका को लेकर चर्चा में आये थे।
मरहूम बेहतरीन मरस्याख्वांन भी थे।पप्पू पॉलिएस्टर का संबंध लखनऊ के शाही परिवार से था और वह गोलागंज मैं रहते थे. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे ।
लखनऊ के सैय्यद बदरुल हसन उर्फ पप्पू पोलिस्टर द्वारा कई धार्मिक सीरियलों में भगवान नंदी का किरदार निभाए जाने से कई कट्टरपंथी मौलाना खफा हो गए थे । इन मौलानाओं ने हसन के खिलाफ कलमा पढ़कर दोबारा मुसलमान बनाने का फरमान तक जारी कर दिया था ।
एक मुसलमान होने के नाते हिन्दू देवी-देवताओं के किरदार निभाने पर मौलानाओं की धमकियो से बदरुल हसन बुरी तरह परेशान थे ।
नवाब बदरुल हसन उर्फ पप्पू पोलिस्टर ने कई धार्मिक सीरियलों मसलन ‘ ओम नमः शिवाय ‘ , ‘ संतोषी माता ‘ , ‘ जय हनुमान ‘ और ‘ सत्यनारायण की कथा ‘ में नंदी का किरदार निभाया है। उनके बेटे अमन पोलिस्टर ने भी एक सीरियल में भगवान गणेश का किरदार निभाया है।.
5/2/2019

More Stories
Tempat Wisata di Malang yang Wajib Dikunjungi
SINAR88: Platform APK Slot Gacor Slot88 & Slot777 Paling Mantap
INDOJOKER88 Depo 5k Bonus 5k: Situs Slot Modal Kecil Untung Besar!