यूपी विधानसभा उपचुनाव
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह कल कानपुर देहात में करेंगे पार्टी प्रत्याशी का प्रचार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल 19 अक्टूबर को कानपुर ग्रामीण में प्रवास पर रहेगें।
कल कानपुर ग्रामीण में घाटमपुर विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी श्री उपेंद्र पासवान के समर्थन आयोजित कार्यक्रमों में सम्लित होंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घाटमपुर में स्योडारी मंडल रेउना में सुबह 11 बजे समाज के प्रबुद्ध लोगो से भेंट वार्ता करेंगे
बाद में दोपहर 12 बजे नेहरू इंटर कॉलेज पतारा में आयोजित अनुसूचित वर्ग , व दोपहर 1.15 बजे कैप्टन सु सिंह स्मारक महाविद्यालय मूसानगर में युवा मोर्चा व दोपहर 3.30 बजे बजरंग गेस्ट हाउस मूसानगर में आयोजित महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे तथा शाम 5 बजे घाटमपुर विधानसभा के उपचुनाव से संबंधित विधानसभा संचालन समिति की बैठक में सम्मिलित होंगे ।





More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-