April 21, 2026

बलिया में जमीनी विवाद में तड़तड़ाई 30 राउंड गोलियां, दहशत में लोग-

Spread the love

*बलिया में जमीनी विवाद में तड़तड़ाई 30 राउंड गोलियां, दहशत में लोग*

 

 

 

बलिया जिले के बासडीहरोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी गाँव में जमीनी विवाद में 30 राउंड से ऊपर गोली चलने से लोगों में दहशत फैल गया। वहां पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गयी। हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। गोली चलने की घटना का लाइव वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना के कुछ समय बाद पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक कि तलाश जारी जारी है।

 

 

बांसडीह थाना क्षेत्र में हुई यह घटना भूमि विवाद को लेकर बताई जा रही है। विवाद के तूल पकड़ने पर करीब 30 राउंड से ऊपर गोली चलने की बात कही जा रही है। सूचना मिलने पर सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है।

 

गोली चलने से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, हालांकि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। उधर थानाध्यक्ष की तत्परता से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।