May 11, 2026

बलिया में असंतुलित होकर धान कुटाई मशीन की ट्राली पलटी, दबने से एक की मौत-

Spread the love

*बलिया में असंतुलित होकर धान कुटाई मशीन की ट्राली पलटी, दबने से एक की मौत*

 

 

 

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में आज एक बड़ी दुर्घटना हो गई। धान कुटाई वाली ट्राली के अंसतुलित होकर पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक खड़सरा ग्राम में राधेकिशन सिंह “गांधी” (65) पुत्र राम अनुराग सिंह ने अपना धान कुटवाने के लिए धान कुटाई मशीन मंगवाई थी। चालक धान कुटाई मशीन को व्यस्थित और उचित स्थान पर खड़ा करने का प्रयास कर रहा था कि ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में स्वयं मशीन को बुलाने वाले राधेकिशन सिंह दब गए और गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले आया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।