*फांसी के फंदे पर झूलती मिली किशोर की लाश*
*प्रयागराज।**पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में अर्धनिर्मित मकान के अंदर एक किशोर की लाश फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली है। खुला दरवाजा देखकर लुका – छिपी का खेल खेलते हुए छोटे – छोटे बच्चे मकान के अंदर छिपने गए तो फंसी के फंदे से झूलती हुई किशोर की लाश देखकर डर गए और गांव में आकर बताया तो लोगों की काफी मात्रा में भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों के द्वारा सूचना पाकर घटनास्थल पर पूरामुफ्ती पुलिस पहुंचकर फांसी के फंदे से लाश उतरवाकर लिखा – पढ़ी कर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
घटनाक्रम के मुताबिक मंदरी गांव निवासी स्व तीरथ पासी की पत्नी केशवपुर गांव में जमीन लेकर मकान बनवा रही थी और पूरा परिवार मंदरी गांव में ही रहता है। बृहस्पतिवार के दिन मंदरी गांव से संदीप पासी उम्र लगभग 16 वर्ष केशवपुर गांव आया हुआ था और उसी अर्धनिर्मित मकान में युवक की लाश फांसी के फंदे से झूलने की खबर सुनकर परिजन रोते – बिलखते हुए केशवपुर गांव पहुंचे और संदीप पासी की लाश देखकर चीखने – चिल्लाने लगे। किशोर का दोनों पैर जमीन पर टिका हुआ था और दरवाजा बाहर से खुला हुआ था जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि युवक की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए हत्यारों ने लाश को टांग दिया है।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-