August 25, 2026

प्राधिकरण ने प्रारम्भ की आनलाईन ईएमडी प्रबंधन की व्यवस्था-

Spread the love

*वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी*

 

*प्रेस-विज्ञप्ति*

 

*प्राधिकरण ने प्रारम्भ की आनलाईन ईएमडी प्रबंधन की व्यवस्था*

 

वाराणसी विकास प्राधिकरण में आज दिनांक 30/06/22 को *ई0एम0डी0 (एरनेस्ट मनी डिपाजिट सिस्टम) सॉफ्टवेयर का शुभारम्भ सुश्री ईशा दुहन, उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा* किया गया जिसमें विकास प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारीगण तथा एच0डी0एफ0सी0 बैंक के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे ।

 

वाराणसी विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष महोदया की प्राथमिकता है कि सभी कार्यों में पारदर्शिता लायी जाये तथा जनसामान्य से जुड़े सभी कार्यों को सरल एवं सुविधाजनक बनाया जाये । इसी क्रम में प्राधिकरण द्वारा पारदर्शिता की ओर कदम बढाते हुए ऑनलाइन ई0एम0डी0 (एरनेस्ट मनी डिपाजिट सिस्टम) सॉफ्टवेर का निर्माण कराया है।

 

इस साफ्टवेयर के माध्यम से विकास प्राधिकरण से सम्बन्धित समस्त टेंडर हेतु ई0एम0डी0 ऑनलाइन जमा कराने की व्यवस्था की गई है जिसमें ठेकेदार को सूचना व रसीद ऑनलाइन ही प्राप्त हो जायेगी तथा उनकी प्रविष्टियॉ लेखा सॉफ्टवेयर में ऑटोमेटिक दर्ज हो जायेगी । सॉफ्टवेयर एच0डी0एफ0सी0 बैंक के माध्यम से प्राधिकरण हेतु विकसित कराया गया है ।