*प्रयागराज में मुहर्रम पर रूट डायवर्जन*
आज शाम छह बजे से कल 9 अगस्त तक रूट डायवर्जन : मुहर्रम के मद्देनजर प्रयागराज शहर में जानसेनगंज चौराहे और करबला की तरफ मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था सोमवार शाम छह बजे से लागू होगी, जो कल यानी नौ अगस्त तक जारी रहेगी। इस दौरान फायर स्टेशन से जानसेनगंज व घंटाघर की तरफ आने वाले वाहनों को एनवाई रोड सिविल लाइंस होकर निकलेंगे। साउथ मलाका, हीवेट रोड, रामबाग, ईदगाह, कोठापार्चा से जानसेनगंज की तरफ आने वाली गाड़ियों को रामबाग और बाई का बाग की तरफ से आगे बढ़ाया जाएगा।
इन मार्गों पर वाहन नहीं जा सकेंगे । रेलवे जंक्शन से जानसेनगंज, नखासकोहना की तरफ जाने वाले वाहन जोगीबीर चौराहा और ओवरब्रिज की तरफ से होकर जाएंगे। राजरूपपुर से करबला, खुल्दाबाद की तरफ जाने वाले वाहन राजरूपपुर चौराहे की तरफ से जाएंगे। चौफटका ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। हटिया से सुलाकी चौराहा, मुट्ठीगंज से रामभवन से आने बढ़ने वाले वाहनों को मुट्ठीगंज की तरफ से आगे बढ़ाया जाएगा।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-