February 11, 2026

प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित होटल विट्‌ठल में डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह का शव मिला-

Spread the love

प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित होटल विट्‌ठल में डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह का शव मिला है। आज सुबह होटल के कर्मचारियों ने फंदे पर लटकता हुआ शव देखा, और देखते सीएमओ को फोन कर सूचना दिया। प्रभारी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए हैं। सुबह 10:30 बजे के करीब पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है, और इधर फोरेंसिक टीम भी कमरे से इस घटना का साक्ष्य जुटा रही है।

 

जानकारी के लिए बता दें डॉ. सुनील कुमार सिंह मूल रूप से बनारस के पांडेयपुर के रहने वाले हैं, वो संचारी रोग के नोडल अधिकारी थे। उनकी पत्नी भी पेशे से डॉक्टर हैं।

 

पुलिस का कहना कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत ही सही वजह सामने आ पाएगी।