March 5, 2026

पोलिंग बूथ से मतपत्र की गड्डी लूट ले गए बूथ लुटेरे- अजय मिश्रा

Spread the love

*#पोलिंग बूथ से मतपत्र की गड्डी लूट ले गए बूथ लुटेरे…!!!*

 

*#प्रतापगढ़ जनपद में प्रधान पद के प्रत्याशियों के दो गुटों में हुआ टकराव तो मची अफरातफरी। इस दौरान प्रधान प्रत्याशी के भाई ने लूट ली मतपत्रों की गड्डी। जमकर हुआ बवाल तो बुलाई गई अतिरिक्त फोर्स। बूथ से मतपत्रों के गायब होने की जानकारी काफी देर बाद होने पर पुलिस ने प्रत्याशियों के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान प्रधान प्रत्याशी के घर से बरामद की मतपत्र की गड्डी, प्रत्याशी के भाई को हिरासत में लेकर मतदान केंद्र पहुँची पुलिस। मतपत्रों की गिनती करने में जुटे मतदान कर्मी। बाबागंज ब्लाक के संग्रामगढ़ थाना इलाके के पुरैली मकदूमपुर की घटना…!!!*