*पुलिस अधीक्षक यातायात की तत्परता ने बचाई एक महिला की जान, महिला को सुरक्षित पाकर परिजनों ने गोरखपुर पुलिस की प्रशंसा की।*
गोरखपुर। एक महिला जो अपने पति से लड़ाई झगडे के कारण अवसाद में आकर रामगढताल तालाब में समय करीब 8:15 बजे अचानक कूद गई और डूबने लगी , पास में खडे़ शिवकुमार अग्रहरी पुत्र राजकुमार अग्रहरी ग्राम मुमफली थाना राजघाट जनपद गोरखपुर की नजर डूबती हुई लड़की पर पड़ी तो उन्होने तत्काल उस महिला को तलाब से बाहर निकाला परन्तु पुनः वह महिला फिर से तालाब में कूदने जा रही थी इस पर शिवकुमार अग्रहरी ने डॉ महेंद्र पाल सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात को सूचना दी जो नौकायान रामगढ़ताल पर ड्यूटी चेक कर रहे थे । व्यक्ति की सूचना पर तत्परता से डॉ महेंद्र पाल सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात के द्वारा उस महिला को समझाया बुझाया गया और महिला पी.आर.वी को बुलाकर हसीना खातून उपरोक्त को उसके घर पहुंचाया गया ।
एसपी ट्रैफिक डॉ महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि शिवकुमार अग्रहरी ने एक नेक इंसान का फ़र्ज़ निभाया है , इनको गुड समैरिटन स्कीम के तहत पुरस्कार हेतु शासन से अनुशंसा की जाएगी।





More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-