नहीं मालूम है इनको गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस का अंतर, मजाक का पात्र बने ये जिम्मेदार लोग
बुलन्दशहर : स्वतंत्रता दिवस धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। हर साल की तरह इस साल और स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी पार्टी देशवासियों के नाम शुभकामनाओं के होर्डिंग्स शहर भर में लगवाते है, मगर बुलंदशहर में भी होर्डिंग्स जरूर लगा है पर बीजेपी पार्टी गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस में अंतर करना भूल गयी । और इस भूलवश में बीजेपी के पार्टी कार्यकर्ता ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई की जगह गणतंत्र दिवस की बधाई प्रदेशवासियों को होर्डिंग्स के द्वारा दे डाली। वहीं ये होर्डिंग्स इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं और ताज्जुब की बात है कि इतनी बड़ी होर्डिंग में लिखी गलती को बीजेपी के लोगों ने भी अब तक नहीं देखा।
बता दें कि हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। जिसको लेकर शहर में शुभकामनाओं के होर्डिंग्स लगाए जाते हैं। होर्डिंग्स का ऐसा ही मामला बुलंदशहर का इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के बीचों बीच बीजेपी पार्टी की तरफ से शहर में गणतंत्र दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की शुभकामनाओं के होर्डिग्स लगाए गए हैं। एक तरफ जहां लोग इस गलती हंस रहे हैं तो वहीं इस बात पर ताज्जुब भी हो रहे कि पढ़े लिखे लोगों से इस तरह की गलती कैसे हो गयी जहां वो अपने देश की आजादी की तारीख को ही भूल गए और गणतंत्र दिवस की बधाई दे डाला।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-