July 17, 2026

नगरा थाना क्षेत्र में एक ही दिन गैंगरेप व दुष्कर्म की तीन घटनाओं से हड़कंप-

Spread the love

*ख़बर बलिया से*👇👇👇

 

*नगरा थाना क्षेत्र में एक ही दिन गैंगरेप व दुष्कर्म की तीन घटनाओं से हड़कंप*

 

 

 

बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र मे मंगलवार के दिन दो गांव मे रेप तो एक गांव मे गैंगरेप की घटना की तहरीर पड़ते ही पुलिस विभाग मे हलचल मच गयी।वहीं घटनाओ की जानकारी पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीओ रसड़ा ने पीड़िताओं का बयान लिया। गैंगरेप में चार युवकों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है।

 

नगरा थाना क्षेत्र के दो गांव से छेड़खानी व दुष्कर्म की तहरीर पड़ी ,जिसमें एक युवक के खिलाफ युवती ने डरा धमका कर कई दिनो तक दुष्कर्म करने की तहरीर दी। अभी जांच चल रही थी कि सायं दूसरे गांव की 16 वर्षीय नाबालिग पिड़ीता ने परिजनो संग थाने पहूंचकर शनिवार की रात घर से बाहर निकलने पर चार युवकों द्वारा अपहरण कर लेकर जाने व बारी बारी से दुष्कर्म करने की तहरीर लेकर परिजनो संग पहूंची जिस पर पुलिस के कान खड़े हो गये।पुलिस ने जांच कर बयान लेते हुये चार युवको को थाने लेकर मोबाईल की काल डिटेल व पीड़िता का बयान दर्ज कर रही है। घटना को लेकर गांव मे तनाव का माहौल है। पीड़िता मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ी थी जिसके लिए वह देर शाम तक थाने पर डटी थी । नगरा थाना क्षेत्र मे एक जी दिन हूई दो दुष्कर्म व एक गैंगरेप की चर्चा सबकी जुबान पर होती रही।

 

इस संबंध मे सीओ रसड़ा शिवनारायण ने कहा कि तीनों घटनाओं की जांच चल रही है।चाड़ी गांव के एक युवक के विरूद्ध नगरा थाने में डरा धमका कर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है। वहीं चार युवकों को थाने लाकर जांच की जा रही है ।