दुमका :- (झारखंड)
– – – – – – – – – – – – –
*दुमका के मयूराक्षी नदी में फंसी युवती की बची जान*
⏸ जिले के रानीश्वर अंचल के मयूराक्षी नदी के बांसकुली पुल के नीचे पानी की तेज धार में बहकर एक टीले में घंटों से फंसी एक आदिवासी युवती को स्थानीय लोगों एवं मसानजोर पुलिस के सहयोग से बचा लिया गया ।
⏸ नदी तट पर प्रतिदिन माॅर्निंग वाॅक पर आए कुछ लोगों द्वारा नदी के बीच के टीले पर आवाज लगाती युवती को देखे जाने पर आसपास के गाँव से पहुंचे लोग ।
⏸ सूचना मिलने पर मसानजोर थाना से पहुंची पुलिस के पहल एवं ग्रामीणों के सहयोग से युवती को बचा लिया गया ।
⏸ अत्यधिक बारिश के कारण फिलहाल मसानजोर डैम के सात गेट को खोलना पड़ा था ।
⏸ प्रति गेट से ढाई हजार क्यूसेक प्रति घंटे की रफ्तार से छोड़े गए पानी की तेज धार में शौच को गई युवती बह गई थी ।
⏸ मसानजोर थाना प्रभारी श्री मनोज राय के द्वारा पूछताछ के बाद प्रतिमा नाम की बचाई गई आदिवासी युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया ।
सुशील झा






More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-